Edit this page on GitHub (opens in a new tab)
“क्रिप्टोकरेंसी आपकी सभी खर्च गतिविधियों को सार्वजनिक कर देती है, क्योंकि यह आपके बैंक खाते के लिए एक Twitter जैसी ही है, और यह एक बड़ी समस्या है जिसे ऑन-चेन (on-chain) गोपनीयता (privacy) अपनाकर हल किया जाना चाहिए।” - Ian Miers, Devcon4 में।
कुछ क्रिप्टो प्रोजेक्ट ने गोपनीयता-केंद्रित दृष्टिकोणों के लिए पहचान हासिल की है। Zcash लेनदेन (transaction) की राशि और एड्रेस (address) की सुरक्षा के लिए ज़ीरो-नॉलेज (zero-knowledge) प्रूफ (proof) (ZK) के उपयोग के लिए प्रसिद्ध है। Monero ब्लॉकचेन (blockchain) पर उपयोगकर्ता की गोपनीयता प्राप्त करने के लिए अन्य एन्क्रिप्शन (encryption) योजनाओं के साथ डिकॉय-आधारित प्रेषक अस्पष्टीकरण के उपयोग के लिए अलग पहचान रखता है।
| Zcash (zero-knowledge proofs) | Decoy-based (e.g. Monero RingCT) | |
|---|---|---|
| Core idea | A zk-SNARK proves a transaction is valid without revealing the sender, receiver or amount. | Real inputs are mixed with decoys, and range proofs show the amount is spendable. |
| What stays visible | Shielded transaction details stay confidential. | Encrypted inputs stay visible, and the flow of transactions between users can still be gathered. |
| Anonymity set | All transactions that ever occurred in the same shielded pool. | Depends on the number of real users on the network. |
ज़ीरो-नॉलेज प्रूफ ऐसे क्रिप्टोग्राफ़िक सिस्टम हैं जो एक पक्ष (प्रूवर) को दूसरे पक्ष (वेरिफ़ायर) के सामने किसी कथन की वैधता प्रदर्शित करने की अनुमति देते हैं, स्वयं कथन के बारे में कोई भी अंतर्निहित जानकारी प्रकट किए बिना। Zcash के संदर्भ में, ZK प्रूफ का उपयोग लेनदेन के विवरण, जैसे प्रेषक (SENDER), प्राप्तकर्ता (RECEIVER) या लेनदेन की राशि (AMOUNT), प्रकट किए बिना लेनदेन की वैधता को सत्यापित करने के लिए किया जाता है।
यह सुनिश्चित करता है कि उपयोगकर्ता की गोपनीयता सुरक्षित रहे, क्योंकि लेनदेन मान्य होते हुए भी गोपनीय रहता है। यह तकनीक Zcash नेटवर्क पर वित्तीय लेनदेन की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है।
RingCT जैसे डिकॉय-आधारित सिस्टम में, कई लेनदेन को मिला दिया जाता है, जिससे धन के वास्तविक स्रोत और गंतव्य का पता लगाना चुनौतीपूर्ण या कठिन हो जाता है। यह एल्गोरिदम लेनदेन में डिकॉय इनपुट और आउटपुट जोड़ता है, साथ ही इनपुट के रूप में उपयोग किए गए एड्रेस का एन्क्रिप्शन भी करता है और यह सत्यापित करने के लिए रेंज प्रूफ का उपयोग करता है कि ट्रांसफ़र की गई राशि खर्च करने योग्य है।
यह दृष्टिकोण लेनदेन के निशान को अस्पष्ट कर देता है। डिकॉय इनपुट के उपयोग से ब्लॉकचेन का विश्लेषण करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए वास्तविक प्रेषक, प्राप्तकर्ता या लेनदेन की राशि की पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
महत्वपूर्ण नोट: ऑन-चेन गोपनीयता बनाए रखने वाले लेनदेन की यह पद्धति अब भी सभी उपयोगकर्ता लेनदेन के (एन्क्रिप्टेड) इनपुट को स्पष्ट रूप से प्रकट करती है। नेटवर्क पर विभिन्न उपयोगकर्ताओं के बीच लेनदेन का प्रवाह (FLOW OF TRANSACTIONS) जैसा मेटाडेटा अब भी एकत्र किया जा सकता है। यदि कोई विरोधी नेटवर्क पर सक्रिय रूप से लेनदेन बनाने में भाग लेता है, तो वह प्रभावी रूप से अन्य उपयोगकर्ताओं के डिकॉय इनपुट की गुमनामी समाप्त कर देता है।
Zcash और Monero दोनों गोपनीयता-केंद्रित क्रिप्टोकरेंसी हैं, लेकिन वे अलग-अलग तरीकों से गोपनीयता प्राप्त करती हैं।
Monero के डिकॉय सिस्टम की तुलना में Zcash के ज़ीरो-नॉलेज प्रूफ (ZK) के कुछ लाभ यहाँ दिए गए हैं:
हालाँकि Monero का डिकॉय एल्गोरिदम (रिंग सिग्नेचर (signature)) गोपनीयता प्रदान करने में मदद करता है, लेकिन यह उसी तरह सिलेक्टिव डिस्क्लोज़र प्रदान नहीं करता।

वैकल्पिक दृश्यता: Zcash उपयोगकर्ताओं को ट्रांसपेरेंट (transparent) (गैर-निजी) और शील्डेड (निजी) लेनदेन के बीच चुनने की अनुमति देता है। इसका अर्थ है कि Zcash उपयोगकर्ताओं को यह लचीलापन देता है कि वे अपनी वित्तीय जानकारी को निजी (शील्डेड) रखें या उसे अधिकांश अन्य ब्लॉकचेन की तरह ट्रांसपेरेंट और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराएँ, जैसा कि Zcash आधिकारिक वेबसाइट पर समझाया गया है। यह वैकल्पिक गोपनीयता अधिक लचीलापन और व्यवसाय/संगठन से जुड़े प्रासंगिक उपयोग के मामले (use case) संभव बनाती है, क्योंकि कुछ लेनदेन को सार्वजनिक जाँच के लिए कम गोपनीयता की आवश्यकता हो सकती है, जबकि अन्य को बढ़ी हुई गोपनीयता से लाभ होता है।
एनोनिमिटी सेट: ज़ीरो-नॉलेज शील्डेड पूल (pool) का एनोनिमिटी सेट उन सभी लेनदेन से बना होता है जो कभी भी हुए हैं। यह लेनदेन की अनलिंकेबिलिटी (unlinkability) प्राप्त करने की अधिकांश अन्य ऑन-चेन तकनीकों की तुलना में काफ़ी बड़ा है। नोट: यह केवल एक ही शील्डेड पूल के भीतर के लेनदेन पर लागू होता है।
डिकॉय का उपयोग एनोनिमिटी सेट को बढ़ाता तो है। हालाँकि यह दृष्टिकोण पूरी तरह से नेटवर्क पर वास्तविक उपयोगकर्ताओं की संख्या पर निर्भर करता है।
कोई ट्रस्टेड सेटअप नहीं: Zcash के Sprout और Sapling सेटअप में एक बहु-पक्षीय गणना का उपयोग किया गया था, जिसे “ट्रस्टेड सेटअप (trusted setup) समारोह” कहा जाता है। हाल के NU5 अपग्रेड में ज़ीरो-नॉलेज सर्किट के सेटअप की अखंडता पर किसी भरोसे की आवश्यकता नहीं थी। NU5 पर ECC का ब्लॉग पढ़ें।
डेटा गोपनीयता: Zcash के शील्डेड पूल में उपयोग की जाने वाली zk-SNARK तकनीक उपयोगकर्ताओं के लिए काफ़ी बेहतर सुरक्षा प्रदान करती है। ऑन-चेन मेटाडेटा लीक में कमी का अर्थ है कि उपयोगकर्ता संभावित हैकर या दमनकारी सरकारी संस्थाओं जैसे विरोधियों से सुरक्षित रहते हैं।
ऐसे कई उदाहरण हैं जिनमें Monero के डिकॉय चयन एल्गोरिदम में बग पाए गए हैं। CoinDesk की एक रिपोर्ट के अनुसार, इन बग में उपयोगकर्ताओं के खर्च को प्रकट करने की क्षमता थी।
संक्षेप में, सबसे अधिक मायने यह रखता है कि उपयोगकर्ता की जानकारी और डेटा के लीक को कम किया जाए या समाप्त किया जाए, जैसा कि Zooko ने Orchid (priv8) AMA लाइव सत्र में समझाया था
संदर्भ लिंक
https://www.getmonero.org/get-started/what-is-monero/
https://electriccoin.co/blog/zcash-evolution/
https://web.archive.org/web/20240327000137/https://electriccoin.co/zcash-metrics/ https://electriccoin.co/blog/viewing-keys-selective-disclosure/