Edit this page on GitHub (opens in a new tab)

“क्रिप्टो के लिए PGP* (Pretty Good Policy) पॉडकास्ट” में आपका स्वागत है। यह Electric Coin Co की एक पहल है!
हम ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी (blockchain technology), सार्वजनिक नीति (public policy) और वैश्विक नियामक विषयों के आपसी संबंध को समझते हैं। हमारा लक्ष्य है कि हम अपने श्रोताओं को उन मुख्य मुद्दों पर गहरी जानकारी और विशेषज्ञों के दृष्टिकोण दें, जो ब्लॉकचेन और क्रिप्टोकरेंसी (cryptocurrency) का भविष्य तय कर रहे हैं।
आप उद्योग जगत के अग्रणी लोगों, सरकारी अधिकारियों और शिक्षाविदों के साक्षात्कार सुनेंगे, जो ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के लिए सार्वजनिक नीति का माहौल तय करने में सबसे आगे हैं। हमारे अतिथि उद्योग के सामने मौजूद चुनौतियों और अवसरों पर अपने अनोखे दृष्टिकोण साझा करेंगे। वे यह भी बताएँगे कि मौजूदा और प्रस्तावित नियमों और नीतिगत तरीकों का ब्लॉकचेन इकोसिस्टम (ecosystem) की वृद्धि और विकास पर क्या असर पड़ता है।